स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी जन जन तक पहुंचाएगी तिरंगा गौरव यात्रा-एडवोकेट खोवाल

August 13, 2022

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी जन जन तक पहुंचाएगी तिरंगा गौरव यात्रा-एडवोकेट खोवाल

 उकलाना हलके में तिरंगा गौरव यात्रा निकालकर किया शहीदों को नमन

हिसार, 13 अगस्त रवि पथ :

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों ने जो त्याग व बलिदान किया है, उसे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में शुरू की गई तिरंगा गौरव यात्रा उन्हें देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है। यह तिरंगा गौरव यात्रा हमारे शहीदों के बलिदान की कहानी को जन जन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। एडवोकेट खोवाल कांग्रेस पार्टी की ओर से उकलाना हलके में निकाली जा रही तिरंगा गौरव यात्रा में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। इस यात्रा की अध्यक्षता एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने की।
उकलाना मंडी से शुरू हुई यह तिरंगा गौरव यात्रा गांव मुगलपुरा, भैरी अकबरपुर, बुढाखेड़ा सहित अन्य गांवों से होते हुए वापस उकलाना पहुंची। इस यात्रा में हलके के असंख्य लोगों ने शिरकत करते हुए देश की आजादी में अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। रैली को संबोधित करते हुए एडवोकेट खोवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस देश को आजाद कराने में लाखों लोग जेलों में गए, हजारों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के लिए अनेक वीरों ने बलिदान दिए। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के सभी वीर सपूतों और बलिदान देने वालों के योगदान को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के हित की लड़ाई लड़ी है। आजादी के लिए कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस का जो योगदान रहा, वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने अनेकों यातनाएं झेली, देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने देश को हर मोर्चे पर ताकत दी। कांग्रेस के उसी आंदोलन व कांग्रेसियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है।
कांग्रेस नेतृत्व अब भी कर रहा है देश विरोधी ताकतों का विरोध जगन्नाथ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो आजादी हमें गांधी जी के नेतृत्व में प्राप्त हुई, उसे बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है। लेकिन जनविरोधी भाजपा सरकार का हमारे देश के लोकतंत्र और जनता पर प्रहार जारी है। जिस तरह से देश मे बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है वो बेहद चिंताजनक है। सरकार किसानों और युवाओं को बर्बाद करने वाली नीतियां बना रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। इसके खिलाफ आवाज बनकर हम सभी को खड़े होना पड़ेगा। कांग्रेस नेतृत्व आज भी ऐसी देशविरोधी ताकतों का सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध दर्ज करा रहा है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशवासियों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही है। कांग्रेस की आवाज भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से दबने वाली नहीं है। तिरंगा गौरव यात्रा को उकलाना से पूर्व प्रत्याशी बाला देवी खेदड ने भी संबोधित किया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर, जगन्नाथ पूर्व सदस्य एचपीएससी,बाला देवी खेदड़ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उक्लाना, शैलेश वर्मा पूर्व जेडएमईओ, हरिकृष्ण प्रभुवाला, विनोद मित्तल, कर्णसिंह नैन, डॉ जयभगवान राजलीवाल, सुरेश गर्ग, वीरेंद्र सेलवल, कौशल्या देवी, ईश्वर सिंहमार, विपिन सलेमगढ़ एडवोकेट, अंकित भूना, राजेश भूटानी, ओम प्रकाश उप प्रधान कुम्हार सभा उकलाना, दरबारा नंबरदार, भगत सिंह खोवाल, सतीश दनौदा,वेद प्रकाश भेरा सिवानी, बालजीत सुरेवाला पर्व जिला पार्षद, राजेश पूर्व सरपंच प्रभुवाला, जयपाल खेदड़, सुभाष देवीगढ़ पूनिया, ईश्वर पूर्व सरपंच, अनूप खेदड़, दिलबाग लांबा, विपिन लाडूना, लीला राम कुंडू, दिलबाग सिवाच, राजेश पाबड़ा, राममेहर चौहान, रांजा राम, वासुदेव, सांगवान बेदी, मनसा राम, ईश्वर दूडा, भानी देवी, अंगुरी देवी, कमला, मानो सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।