बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन उकलाना का गठन 

September 26, 2020

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन उकलाना का गठन 

रवि पथ 26 सितम्बर  2020 :

ब्लॉक उकलाना मे एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया और जिला कमेटी की देख रेख में बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ब्लॉक उकलाना की चुनावी प्रक्रिया को पुरा करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल गोयत, संचालन जिला सचिव बजरंग सोनी ने किया।जिला प्रधान अनिल गोयत,सचिव बजरंग सोनी,राज्य मुख्य सलाहाकार मन्दीप राठी,पुर्व प्रधान जितेन्द्र मलिक ने बताया की बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन, उकलाना की त्रिवार्षिक ब्लॉक कार्यकारणी का चुनाव करवाया गया। सर्वप्रथम वर्तमान ब्लॉक प्रधान विकास द्वारा तीन साल की उपलब्धिया रखी गयी और वित सचिव अनिल कुंडू द्वारा वित्तिय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वर्तमान कार्यकारणी को भंग करके नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से हेल्थ इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को ब्लॉक प्रधान,सुरेश कुमारी एमपीएचडब्लू फीमेल को उप प्रधान,छत्रपाल सिंह को ब्लॉक सचिव अनिल कुंडू को ब्लॉक कैशियर बनाया गया। इस दौरान प्रताप सहरावत,ओमी देवी,रेणू कुमारी,सुनीता,मीनाक्षी,पुष्पा,निर्मला कुमारी समेत सभी कर्मचारी शामिल हुए।