किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को भारत बंद के समर्थन में हरियाणा की मंडियों में हड़ताल रहेगी – बजरंग गर्ग

किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को भारत बंद के समर्थन में हरियाणा की मंडियों में हड़ताल रहेगी – बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून से किसान, आढ़ती, मजदूर बर्बाद हो जाएगा – बजरंग गर्ग

रवि पथ न्यूज़ :

देश व प्रदेश में प्राइवेट मंडियां बनेगी तो सरकारी मंडियां धीरे-धीरे करके बंद हो जाएगी – बजरंग गर्ग
कृषि कानून के तहत अनाज पर स्टोक सीमा समाप्त करके सरकार जमाखोरी को बढ़ावा देने जा रही है – बजरंग गर्ग
अनाज की खरीद व भुगतान पहले की तरह आढ़तियों के माध्यम से नहीं हुई तो हरियाणा की मंडियों में अनिश्चितकाल हड़ताल पर चली जाएगी – बजरंग गर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी जिद छोड़कर किसान, आढ़ती व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को वापिस लेने चाहिए – बजरंग गर्ग
हिसार – हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को भारत बंद का जो आह्वान किया है। उसमें हरियाणा की सभी मंडियां 26 मार्च को हड़ताल पर रहेगी। तीन कृषि कानून से देश का किसान ही नहीं आढ़ती व मजदूर भी बर्बाद हो जाएगा। कृषि कानून के तहत देश व प्रदेश में प्राइवेट मंडिया बनेगी। प्राइवेट मंडियां बनने से धीरे-धीरे करके सरकारी मंडियां बंद हो जाएगी। जब देश व प्रदेश में प्राइवेट मंडियां बनेगी तो किसान की फसल एमएसपी रेटों पर कौन खरीदेगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन को व्यापार मंडल का खुला समर्थन है। किसान व व्यापारी का चोली दामन का साथ है। किसान के खेत में दाने होंगे तो ही देश में व्यापार चलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सरकार तीन कृषि कानून लागू करके अडानी व अंबानी को लाभ पहुंचान चाहती है जबकि कृषि कानून किसान, आढ़ती, मजदूर व आम जनता के हित में नहीं है। कृषि कानून से बड़ी-बड़ी कंपनियां सब्जी व फलों की तरह अनाज का स्टोक करके देश में पहले से कई गुणा ज्यादा महंगाई को बढ़ावा देगी। कृषि कानून में अनाज की स्टोक सीमा समाप्त करके सरकार जमाखोरी को बढ़ावा देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जा रही है। जो किसी भी तरह देश हित में नहीं है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को हर अनाज की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से करनी चाहिए और फसल का भुगतान पहले की तरह आढ़तियों के माध्यम से ही करना चाहिए। मगर सरकार व्यापारी व किसानों का भाईचारा खराब करने के लिए नए-नए नियम बनाने में लगी हुई है अगर सरकार ने अनाज की खरीद व उसका भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं किया तो हरियाणा के सभी आढ़ती अनिश्चित काल हड़ताल पर चले जाएंगे। जब सरकार ने हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड बनाया हुआ है और सरकारी अनाज मंडियां बनाई हुई है तो अगर अनाज की खरीद व भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं होगा तो आढ़ती मंडी में दुकान करके क्या करेगा। यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह अपनी जिद छोड़कर देश के किसान, आढ़ती व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को तुरंत वापिस लेने चाहिए।