संगठनों के आह्वान पर भारत बंद ऐतिहासिक रहा- बजरंग गर्ग

March 26, 2021

संगठनों के आह्वान पर भारत बंद ऐतिहासिक रहा- बजरंग गर्ग

भारत बंद में देश की मंडियां व ट्रांसपोर्ट का पूरी तरह चक्का जाम रहा -बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून से देश में जमाखोरी बढ़ेगी व सरकारी मंडियां बर्बाद हो जाएगी- बजरंग गर्ग

कोरोना महामारी व आंदोलन के कारण करोड़ों-अरबों रुपए का व्यापार व उद्योग प्रभावित हो रहा है – बजरंग गर्ग
केंद्र सरकार को तानाशाही रवैया छोड़कर किसान आढ़ती व

आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को वापिस लेना चाहिए – बजरंग गर्ग

किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं- बजरंग गर्ग

हिसार   रवि पथ –

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने हरियाणा की अनाज मंडियों के आढ़ती से बातचीत करने के उपरांत कहा कि किसान संगठनों के आह्वान पर आज भारत बंद ऐतिहासिक रहा। जिसमें हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश की अनाज मंडियां हड़ताल पर रही। यहां तक की पूरे देश में ट्रांसपोर्ट का चक्का जाम रहा। देश व प्रदेश में किसी भी उद्योगों से व कोई भी समान का देश व प्रदेश में आना-जाना नहीं रहा। जिसके कारण ट्रांसपोर्ट व अनाज मंडियों में करोड़ों-अरबों रुपए का व्यापार प्रभावित रहा। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लागू करने से देश के किसान आढ़ती व मजदूरों में बड़ी भारी नाराजगी है। जबकि 4 महीने से ज्यादा लाखों किसान अपना घर छोड़कर दिल्ली बॉर्डर पर व देश में जगह-जगह धरने पर बैठे हुए हैं। जिसमें सैकड़ों किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं मगर केंद्र सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने की बजाए किसानों को आतंकवादी, टुकड़े-टुकड़े गैंग व खालिस्तानी कह कर आंदोलन को भटकाने का काम कर रही है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि कृषि कानून से देश व प्रदेश में जमाखोरी बढ़ेगी और प्राइवेट मंडियां बनने से सरकारी मंडियां खत्म हो जाएगी। जिस प्रकार बड़ी-बड़ी कंपनी आलू,प्याज, टमाटर, गोभी 2 रुपए प्रति किलो से लेकर 7 रुपए प्रति किलो खरीद कर उसका स्टोक करके 25 रूपए प्रति किलो से लेकर 100 रुपए प्रति किलो तक बेचते हैं। उसी तरह किसान की गेहूं 15 रूपए प्रति किलो से 20 रूपए ‌ प्रति किलो तक खरीद कर 50 रुपए प्रति किलो तक बेचकर देश व प्रदेश में पहले से ज्यादा महंगाई बढ़ाने का काम बड़ी-बड़ी कंपनियां करेगी।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी व देश में आंदोलन होने के कारण करोड़ों-अरबों रुपए का व्यापार व उद्योग प्रभावित हो रहा है। यहां तक की दिल्ली के चारों तरफ की फैक्ट्रियों में अरबों रुपए का नुकसान हो रहा है। लाखों मजदूर कोरोना महामारी व उद्योग बंद होने के कारण बेरोजगार हो गए हैं। केंद्र सरकार को अपना तानाशाही रवैया छोड़कर देश के किसान, आढ़ती, मजदूर व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को वापिस लेना चाहिए। केंद्र सरकार को किसान व आढ़ती संगठनों से बातचीत करके देश की जनता के हित में चौथा कानून लागू करना चाहिए ताकि किसान, आढ़ती व मजदूरों को राहत मिल सके।