बसपा हरियाणा में हुए बड़े बदलाव, मायावती ने प्रदेश प्रभारी डॉ महेश को हटाया

January 20, 2021

बसपा हरियाणा में हुए बड़े बदलाव, मायावती ने प्रदेश प्रभारी डॉ महेश को हटाया

राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ होंगे बसपा के नए हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली,20 जनवरी 2021 रवि पथ :

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में हरियाणा व पंजाब के मुख्य पदाधिकारीयों की समीक्षा बेठक ली। इस बैठक में समीक्षा के उपरांत दोनों प्रदेशों की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े फेरबदल किए गए। बसपा अध्यक्ष मायावती को हरियाणा संगठन में गुटबाजी व अनुशासनहीनता की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ महेश के पर कतरते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया है। वहीं दो प्रदेशों दिल्ली व हरियाणा का प्रभार देखने वाल सीपी सिंह को भी केवल दिल्ली प्रदेश के प्रभार तक सीमित कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को अब पंजाब के साथ चंडीगढ़ का प्रभार भी दिया गया है तथा पंजाब व चंडीगढ़ के ही प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल को भी हरियाणा में सांसद अशोक सिद्धार्थ के साथ हरियाणा में प्रभारी लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा का कोई स्थाई निवासी अब हरियाणा का प्रभारी नही होगा। एडवोकेट गुरुमुख सिंह बसपा प्रदेशध्यक्ष का कार्यभार पूर्व की भांति देखते रहेंगे।