अध्यादेशों से किसान उन्नति के रास्ते पर- धनखड

October 26, 2020

धनखड़ के दौरों से भाजपा चुनावी अभियान को मिली बड़ी मजबूती

अध्यादेशों से किसान उन्नति के रास्ते पर- धनखड

किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत

आज कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे

गोहाना रवि पथ  :

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। झूठ के सहारे किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति को वह जिंदा रखे हुए है। लेकिन,सच यह है कि कांग्रेस का झूठ नहीं बिकेगा। कांग्रेस केवल अपने रानजीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए आमजन व खासकर किसानों में झूठ और भ्रम का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बरोदा हल्के के लोग उपचुनाव में विपक्ष के बहकावे में ना आएं। उपचुनाव में हलके के लोग सरकार के साथ आएं। प्रदेश में भाजपा की सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल बचा है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बरोदा के पिछड़ेपन को भाजपा सरकार ही दूर करेगी। बरोदा में विकास का पहिया रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरोदा के पिछड़ेपन के लिए पहले की सरकारें जिम्मेदार हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बरोदा हलके के विभिन्न गांवों के दौरों की जनसभाओं में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विकास भाजपा सरकार करावेगी, विपक्षी पार्टियों नै तो वाणी सेवा करनी आवै है, विकास तो भाजपा की सरकार करती है। ओमप्रकाश धनखड़ ने रभडा में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हुड्डा का अस्तित्व तो कांग्रेस में भी खत्म हो गया है, अब खुद ही देख लो,भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस में कौन पूछता है। हुड्डा तो इस उपचुनाव को अपना अंतिम चुनाव मान रहा है। इसलिए वह केवल वाणी सेवा कर रहा है। धनखड़ ने कहा कि आप की फसल पर केवल आपका अधिकार है,आप इसे जहां चाहे वहां बेच सकते हैं। पहले आपके हाथ बंधे हुए थे कि आप फसल को केवल मंडी में ही बेच सकते हैं,परंतु इन अध्यादेशों के आने के बाद आज आप देश में किसी भी जगह अपनी फसल को किसी भी दाम में बेच सकते हो। इससे आप लोगों को फायदा भी होगा और देश का किसान उन्नति के रास्ते पर चलेगा। मोदी सरकार निरंतर किसानों को उन्नति के रास्ते पर लाने के लिए तत्पर है। असल में इन तीनों विधेयकों को देखा जाए तो इनका लाभ किसानों को ही मिलेगा। यह कदम फसल की बुवाई से पहले किसान को अपनी फसल को तय मानकों और तय कीमत के अनुसार बेचने का अनुबंध करने की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ कृषि उपज के निर्यात और दूसरे राज्यों में व्यापार पर लगे सभी प्रतिबंधो को समाप्त किया जाएगा पर जब आज ये काम हो रहे हैं तो इनका विरोध कर रही है। कांग्रेस द्वारा एक माहौल बनाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी,एमएसपी को खत्म कर देंगे, किसान की जमीन को बड़े बड़े कारपोरेट घरानों को बेच देंगे।जबकि,ऐसा कुछ नहीं होना है। मंडियां पहले की तरह रहेंगी, फसलों का एमएसपी पहले की तरह ही मिलेगा। किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं, वे कांग्रेस के भ्रम में ना आएं। उन्होंने कहा कि किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का किसान भी खुशहाल हो समृद्ध हो।

योगेश्वर को जीता कर विधानसभा में भेजें
धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ी तो पूरे देश का होता है, हमें उनका सम्मान करना चाहिए ना कि उनके बारे में अनाप-शनाप कुछ बोलना चाहिए। मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बरोदा हलके से उम्मीदवार खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजें। हमारी सरकार खिलाड़ियों के बारे में बहुत सोचती है। खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं। अब बारी आपकी है,आप भी योगेश्वर दत्त को विधानसभा में भेजो। उन्होंने कहा कि किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान को यह समझना होगा कि आज कौन उसके हितों को सुरक्षित कर रहा है। धनखड़ ने कहा कि नए विधेयक कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। देश के किसान के लिए उत्पाद बेचने को अन्य विकल्पों का प्रावधान किया है,जो वास्तव में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा। बरोदा गांव में पहुँचे धनखड़ ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों की आंखों में केवल धूल झोंकने का काम किया है और किसानों को बरगलाकर उनके वोट हासिल किए हैं,जबकि किसानों की वास्तविक हितैषी भाजपा सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान बिल पर ये जनता को बरगलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कृषि संबंधी अधिनियमों में बदलाव का वादा किया गया था। मगर हैरानी की बात है कि अब जब हम इन अधिनियमों में सुधार कर रहे तो कांग्रेसियों को दिक्कत क्यों हो रही है। इन अध्यादेशों से किसानों के लिए एक दूसरी राह खुली है न कि पहली राह बंद हुई है। दिक्कत तो तब होती जब पहली राह बंद होती। पहली राह में किसान चाहे तो अपना अनाज मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे और दूसरी राह में चाहे तो किसान अपना अनाज मंडियों से बाहर न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अधिक दाम पर प्राइवेट ट्रेडर्स को बेचे। उसमें उसे मार्केट फीस भी नहीं देनी होगी और न ही कोई अन्य कर देना होगा। अब कांग्रेस और कुछ कथित किसान नेता बताएं,कैसे यह बदलाव किसान विरोधी हो सकता है। जब किसानों के लिए दोनों रास्ते खुले हैं। किस रास्ते पर चलना है यह किसान की मर्जी,उस पर कोई दबाव नहीं।

हमने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी

धनखड़ ने कहा कि यह उपचुनाव बरोदा हलके के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 सालों में बरोदा को इतना पिछड़ा बना दिया है,यहां के लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है,हमारी सरकार ने इस इलाके में विधायक के ना होते हुए भी विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। जनता कॉलेज बुटाना को यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की घोषणा हो,आईएमटी स्थापना का कार्य हो,दो महिला कालेजों को मंजूरी देना हो,राइस मिल की स्थापना करवाने का कार्य किया हो या फिर सड़कों को पक्का करना और घर-घर पानी पहुंचाना हो ये सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हमने पिछले कुछ समय में हल्का वासियों को मुहैया करवाई।