कांग्रेस का उकलाना हलके में सैनेटाइज अभियान पूरा

May 18, 2021

कांग्रेस का उकलाना हलके में सैनेटाइज अभियान पूरा

अब अति संवेदनशील गांवों को किया जाएगा सैनीटाइज

हिसार, 18 मई रवि पथ ;

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार कोरोना महामारी को लेकर उकलाना हलके में सैनेटाइजर अभियान मंगलवार को संपन्न हुआ। अभियान के अंतिम दिन हलके के गांव बधावड़, ज्ञानपुरा, संदलाना, भाढा, सौथा, रावड़ी, नंगथला, श्यामसुख, किराड़ा, संडोल व गैबीपुर की ढाणियों को सैनेटाइज किया गया।
हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत हलके के लगभग सभी गांव कवर कर लिए गए हैं। अब उन गांवों को सैनेटाइज किया जाएगा, जो कोरोना महामारी से बुरी तरह से संवेदनशील है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा की इस अभियान पर पूरी नजर थी। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोगी रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, युवा क्लबों व राजनीतिक लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सामुहिक प्रयासों से यह अभियान सफल रहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इसी तरह अपना सामाजिक कर्तव्य निभाती रहेगी। इस मौके पर प्रमोद सिवाच, छांगेराम वाल्मीकि, अजय जोहर, हरिकृष्ण प्रभुवाला, जगदीश ज्याणी, कृष्ण कुमार भोड़ीवाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।