गांव भिवानी रोहिल्ला में नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने को लेकर चलाया अभियान

October 14, 2021

गांव भिवानी रोहिल्ला में नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने को लेकर चलाया अभियान

हिसार, 14 अक्टूबर रवि पथ :

गांव भिवानी रोहिल्ला में वीरवार को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिल्ला एवं आजाद हिंद युवा क्लब किरतान के बच्चों ने गांव के सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित किया गया।
यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जिले के गावों एवं शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत युवा कल्बो के माध्यम से प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी ज्योति वर्मा, आजाद हिंद युवा कल्ब से कपूर सिंह आर्य, कृष्ण सरसाना, मुकेश किरतान, राजेश भाकर, दिपीका, पूजा, नरेश, मोनी, मुस्कान, अल्का, मुही, रवशबु, सन्तोष, प्रोमिल, आदि उपस्थित थे।