मेरा बूथ टीकाकरण युक्त अभियान के तहत प्रीति नगर में चलाया जागरूकता अभियान

June 27, 2021

मेरा बूथ टीकाकरण युक्त अभियान के तहत प्रीति नगर में चलाया जागरूकता अभियान

हिसार, 27 जून  रवि पथ :

मेरा बूथ टीकाकरण युक्त अभियान के तहत विधायक डॉ कमल गुप्ता ने आज हिसार के प्रीति नगर में बूथ नंबर 85 पर पार्टी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण करवाने को लेकर जागरूक किया। कालोनीवासियों का आह्वान करते हुए कहा गया कि 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीनेशन अवश्य करवा लेना चाहिए। भाजपा के केंद्रीय संगठन योजना अनुसार पूरे देश में यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि संक्रमण से आम जनता को सुरक्षित किया जा सके और सेवा कार्य के जरिए पार्टी संगठन प्रत्येक घर तक अपनी पहुंच बना सके।
विधायक एवं वैक्सीनेशन योजना के प्रदेश संयोजक डा. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर यह अभियान बूथ अध्यक्षों के माध्यम से चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख व पालकों के दिशा-निर्देशन में बूथ अध्यक्ष इस कार्य को अंजाम देंगे। डा. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक पार्टी के रूप में ही कार्य नहीं करती, समाज सेवा इसका प्रथम लक्ष्य व ध्येय है। महामारी के आपदा काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की अनूठी मिसाल कायम की है। विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा ने राजनीति की परिभाषा बदल कर रख दी है। विपक्षी पार्टियां केवल सरकार द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में कमियां निकालने, बेबुनियादी आलोचनाएं करने व लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही हैं।


डा. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों में टोलियों में जाकर पार्टी द्वारा निर्धारित फार्म पर विवरणी एकत्रित करें। 18 वर्ष से ऊपर जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीशन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के अन्य उपायों के साथ टीकाकरण सबसे ज्यादा जरूरी है। यदि अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है तो आज ही वैक्सीन करवाने का मन बना लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से हमारा प्रदेश महामारी को रोकने में विश्व में प्रथम है। यहाँ संक्रमितों की संख्या और मृत्यु दर सबसे कम है। बूथ नंबर 85 के आज टीकाकरण अभियान में लगभग 40 घरों में लोगों को टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। इनमें से अधिकतर लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कुमार, राजेश गोयल, विधायक मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, बाबूलाल अग्रवाल, अर्बन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राघव, सुशील बुडाकिया, भीमसैन अग्रवाल व मंडल महामंत्री दीपक अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।