जिला मुख्यालय पर 12 से 14 दिसंबर तक किया जाएगा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

November 30, 2021

जिला मुख्यालय पर 12 से 14 दिसंबर तक किया जाएगा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में गीता संगोष्ठïी, गीता हवन यग और पाठ, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा रहेंगे मुख्य आकर्षण

हिसार, 30 नवंबर  रवि पथ :

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आगामी 12 से 14 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देेते हुए उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में गीता जयंती महोत्सव, गीता सेमीनार, गीता हवन और पाठ, स्कूली बच्चों की पेंटिंग तथा अन्य प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम समारोह की शोभा को बढाएंगे। देश की आजादी के इस वर्ष 75 वर्ष पूरे हुए हैं, इसलिए जिला स्तरीय गीता महोत्सव का थीम आजादी का अमृत महोत्सव रहेगा। उन्होंने बताया कि सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टालें भी लगाई जाएगी।