31 दिसम्बर को उचाना कपास मंडी में आयोजित आक्रोश रैली में हजारों महिलाएं करेंगी शिरकत : सुनीता सभ्रवाल

December 22, 2023

31 दिसम्बर को उचाना कपास मंडी में आयोजित आक्रोश रैली में हजारों महिलाएं करेंगी शिरकत : सुनीता सभ्रवाल

उकलाना रवि पथ न्यूज :

इनेलो पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनीता सभ्रवाल ने कहा की 31 दिसंबर को उचाना कपास मंडी में आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की आक्रोश रैली में हलका उकलाना के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से भी हजारों महिलाएं शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इनेलो पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा देवी तथा जिला अध्यक्ष रमा जाखड़ लगातार गांव गांव जाकर रैली का न्योता दे रही हैं तथा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके इस आक्रोश रैली की तैयारी कर रही है उसे आमजन में बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर व्यक्ति अब बदलाव देखना चाहता है और इनेलो पार्टी की प्रदेश भर में चली बदलाव यात्रा के बाद इनेलो पार्टी और अभय सिंह चौटाला की और आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है और आज हर वर्ग धरने और प्रदर्शन कर रहा है। सुनीता ने कहा कि जन आक्रोश रैली से प्रदेश में एक नया संदेश जाएगा और 2024 के आम चुनाव में इनेलो पार्टी की सरकार बनेगी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अभय सिंह चौटाला होंगे।

Tags: ,