महिला जागरूक समिति द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

October 4, 2022

महिला जागरूक समिति द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

उकलाना मंडी :

नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था महिला जागरूक समिति द्वारा 3 अक्टूबर को अग्रवाल सेवा सदन में MJS सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता( द्वितीय ) का आयोजन किया गया, जिसमें उकलाना के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। समिति की प्रधान रेखा गर्ग ने बताया कि महिला जागरूक समिति समय-समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करती है जिसमें उकलाना के सभी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं । इस बार भी लगभग 300 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर MJS सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस बार के विजेता विद्यार्थियों को 16 अक्टूबर को समिति द्वारा आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर समिति की तरफ से रेखा सिंगला,नरेश भाटिया,नीरू सिंगला, बबिता गर्ग, सुशीला शर्मा,पूनम, सुनीता जैन,सुनीता मंगला, डॉली बंसल,आकांक्षा,ईशा,दिव्या ने स्वयंसेविका की भूमिका अदा की।