राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सीसवाला में प्रश्रोत्तरी, भाषण, कविता पाठ व रागनी प्रतियोगिता आयोजित

October 2, 2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सीसवाला में प्रश्रोत्तरी, भाषण, कविता पाठ व रागनी प्रतियोगिता आयोजित

हिसार, 02 अक्टूबर रवि पथ :

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सीसवाला में राष्टï्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी, भाषण, कविता पाठ व रागनी आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।
स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके अहिंसा के मार्ग ने दुनिया भर में कई नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल प्रांगण, घरों के आसपास व गलियों में साफ-सफाई रखने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। शास्त्री सुरेश कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कल्पना चावला सदन प्रथम, सरस्वती सदन द्वितीय व सुभाष चंद्र बोस सदन को तीसरा स्थान मिला। भाषण में 9वीं कक्षा की छात्रा ने प्रथम, छठी कक्षा की छात्रा साक्षी द्वितीय व 9वीं कक्षा की छात्रा कविता तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व सादगी का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में शिक्षक कोर सिंह, सरोज वर्मा, सपना, वर्षा, सुनीता वर्मा, सरोज, निशा, पूनम पूनिया, कविता सहित अन्य शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थी।