आत्मनिर्भर बनकर ही हम एक समर्थ राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं : गौतम सरदाना

October 1, 2020

आत्मनिर्भर बनकर ही हम एक समर्थ राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं : गौतम सरदाना

1 अक्टूबर ,रवि पथ :

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में एक वेबिनार बैठक का आयोजन​
हिसार। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में एक वेबिनार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीरचक्र ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मेयर गौतम सरदाना विशेष रूप से उपस्थि रहे। उद्योगपति विजेंद्र जाखड़ व नवप्रीत भी वक्ता के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
वेबिनार बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व महान विचार पं. दीनदयाल उपाध्याय की आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को लेकर विचारधारा व चिंतन एक जैसा था। उनकी सोच थी कि भारत के हमारे अपने संसाधनों से बनी वस्तुओं को ही उपयोग में लाया जाए। हमें बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी वस्तुओं का निर्माण हमें खुद करना पड़ेगा। तभी हम एक समर्थ राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं।​
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि 12 मई 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का आह्वान करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। आत्मनिर्भर भारत निर्माण के प्रथम चरण में चिकित्सा, वस्त्र, इलैक्ट्रोनिक, प्लास्टिक के खिलौने जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किए जाने की सरकार की योजना है। दूसरे चरण में फार्मा व स्टील जैसे क्षेत्रों को सरकार प्रोत्साहित करेगी।​
भाजपा जिलाध्यक्ष कै. भूपेंद्र वीरचक्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में हर संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। हमारे देश में कच्चे माल की उपलब्धता से लेकर ऊर्जावचान युवा मेहनती कामगार शक्ति से हमें खुद वस्मुओं का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। हमारे देश में अधि से अधिक उद्योग लगेंगे तो देश से बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हमारे देश को किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।​
इस अवसर पर उद्योगपति विजेंद्र जाखड़ व नवप्रीत कौर ने भी अपने विचार रखे।​
इस अवसर पर रवि सैनी, जिला महामंत्री आशा खेदड़, सुरेश गोयल धूपवाला, कृष्ण बिश्रोई, सुनीता रेड्ढू, लोकेश असीजा, विकास जैन, भूपेंद्र राघव, महाबीर जांगड़ा, डा. वजीर गिल, प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण खटाना, अशोक कन्नौजिय, घनश्याम शर्मा, प्रवीन बंसल व सुखबीर डूडी आदि भी उपस्थित रहे।