आस्था रैली जींद में उमड़ेगा जन सैलाब:—गायत्री देवी

August 14, 2019

आस्था रैली जींद में उमड़ेगा जन सैलाब:—गायत्री देवी

रवि पथ  ब्यूरो हांसी 14 अगस्त  2019

हलका हासी के अनेक क्षेत्रों का दौरा कर गायत्री देवी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने जींद में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली आस्था रैली का निमंत्रण दिया। गायत्री ने इस दौरान हांसी हलके से लोगों को जींद में होनी वाली अस्था रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की । उन्होने कहा कि इस हलके के लोगों ने भाजपा का बहुत साथ दिया है । उन्होंने लोगों से बातचीत के दौरान बताया कि 16 अगस्त को जींद में आस्था रैली रखी गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि देश के गृहमंत्री अमित शाह होगें।व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रीगण व नेतागण भाग लेंगे। गायत्री देवी ने कहा कि हिसार हांसी के लिए यह गौरव की बात है कि इस आस्था रैली का संयोजक हिसार के सांसद भाई बृजेन्द्र सिंह को बनाया गया है । उन्होने कहा कि यह रैली देश की ऐतिहासिक रैली होगीे और सभी रैलियों का रिकार्ड तोडेंगी। गायत्री ने कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370तोड़ कर इतिहास रचने का काम किया। गायत्री ने आगे कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में चहुमुखी व समान रुप से विकास कार्य करके हरियाणा एक हरियाणावी एक का नारा साकार किया है, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक में आयोजित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में कहा कि 33 प्रतिशत महिलाओ को विधानसभा में टिकट देने के फैसले का स्वागत करती हूँ। गायत्री देवी ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 90 की 90 सीटें जीतने का मादा रखती है।