मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, मतदाताओं से लिए गए दावे एवं आपत्तियां

November 27, 2021
  1. मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, मतदाताओं से लिए गए दावे एवं आपत्तियां 

अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्रा पाटिल ने मतदान केन्द्रों का दौरा कर पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

हिसार, 27 नवंबर रवि पथ :

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई। अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्रा पाटिल ने मतदान केन्द्रों का दौरा कर पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर 28 नवंबर को भी लोगों से दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। एडीसी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। 1 जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नए वोट भी बनाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि दावें एवं आपत्तियों का निपटारा 20 दिसंबर 2021 तक कर दिया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 1950 वोटर हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।