आंदोलन में जीत हर हाल में किसानों की होगी : ओपी चौटाला

March 15, 2021

आंदोलन में जीत हर हाल में किसानों की होगी : ओपी चौटाला

इनेलो नेता राजेश गोदारा के पिता का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

हिसार रवि पथ :

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला आज सेक्टर 15 स्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा के आवास पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री राजेश गोदारा के पिता रणबीर गोदारा के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ किसानों की आवाज को जिस प्रकार से भाजपा सरकार अनसूना कर रही है वह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलन जनआंदोलन बन गया है और जनआंदोलन की अनदेखी किसी भी सरकार को महंगी पड़ सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। इनेलो हर स्तर पर किसानों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में जीत हरहाल में किसानों की होगी।

इस अवसर पर युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, वजीर ज्याणी, अपूर्व गोदारा, सुरजीत कड़वासरा, अशोक यादव, जगदीश बिश्नोई, तरसेम गोयल, रामनिवास एडवोकेट, प्रदीप भाकर, अनिल भ्याण, मान सिंह चौहान व प्रवक्ता रमेश चुघ सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।