*काम नही काण्ड किये खट्टर सरकार ने – जयहिन्द*

March 12, 2019

*भाजपा को उखाड़ा जरूरी, देश व प्रदेश का किया नाश – जयहिन्द*
*काम नही काण्ड किये खट्टर सरकार ने – जयहिन्द*
रवि पथ ब्यूरो उकलाना/हिसार

आज आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द उकलाना हल्के के पंच ग्रामी पाबड़ा गावं में एतिहासिक चबूतरे से जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे | प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने जनता के नाम सम्बोधन में प्रदेश की खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव से मात्र एक महीने पहले घोषनाओं की लम्बी लिस्ट जारी कराना सिर्फ चुनावी जुमला है | जनता को साढ़े चार में भाजपा ने सिर्फ जातिवाद का जहर, भ्रष्ट सरकार, बद-बदतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाए, बिगड़ी कानून –व्यवस्था ही दिए है | विकास के नाम पर सिर्फ रैलियां की गई , घोषनाये की गई लेकिन धरातल पर कोई काम नही हुआ | किसानों को फसल बिमा के नाम पर लूटा गया | मात्र छह हजार प्रति वर्ष दें कर किसान की मेहनत का अपमान किया गया | अगर किसान को कुछ देना ही है तो उसकी मेहनत व खून-पसीने से उपजी फसल का उचित मूल्य दे | स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू क्यों नही करती |
प्रदेशाध्यक्ष ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किये कामों का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए काम करती है | सस्ती बिजली , फ्री पानी, अच्छे सरकारी स्कूल- सरकारी अस्पताल, फ्री दवाइयां – टेस्ट व किसान को देश में सबसे ज्यादा फसल बर्बाद होने पर 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा व शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद | जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार दे सकती है तो हरियाणा में भाजपा सरकार क्यों नही | किसानों को फसल बिमा के नाम पर लुट रही है | किसानों को फायदा होने के बजाय बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है | प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों का उद्घाटन कर रहे है और सरकारी स्कूल बंद कर रहे है | प्रदेश में एक मात्र पीजीआई है जिसमे न तो समय पर डॉक्टर होते है न दवाइयां मिलती है |
प्रदेशाध्यक्ष ने मिडिया से बातचीत में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार मुहीम चला कर आम आदमी तक दिल्ली में किये कामों का प्रचार कर रही है | कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर कैम्पेन के द्वारा हर घर तक दिल्ली के कामों का प्रचार रहे है | आम आदमी पार्टी सीबीआई ( कांग्रेस, भाजपा, इनेलो) की तरह धर्म-जाति-क्षेत्र की राजनीति नही कर रही है | मुद्दे को लेकर लोकसभा व विधान सभा चुनाव लड़ेगी |
इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री अनूप, उकलाना सन्गठन मंत्री मंजीत रंगा, दर्शन सिंह गिल , प्रदेश प्रवक्ता नवीन जुगलान, जिला अध्यक्ष विक्रांत गोयत, हरपाल क्रांति, राजीव सरदाना, सतीश ढाका,नरसी गढ़वाल , संदीप लौरा , विजय बेरिया , वी एल शर्मा , राकेश शर्मा , जगदीश तायल , संजय बेरवाल , जगदीप ग्रेवाल आदि कार्यकर्ता व पांच ग्रामी गावं पाबड़ा के सभी गाववासी मौजूद रहे |