आज जोडऩे का विशेष दिन, तोडऩे वाली कांग्रेस के बहकावे में न आने का लें प्रण: मुख्यमंत्री

October 31, 2020

आज जोडऩे का विशेष दिन, तोडऩे वाली कांग्रेस के बहकावे में न आने का लें प्रण: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए सरदार पटेल को किया स्मरण

दो दलों के बीच उप-चुनाव, दोनों के प्रत्याशियों की तुलना कर लें निर्णय

कांग्रेसी प्रत्याशी की पहुंच बापू-बेटे तक जबकि भाजपा उम्मीदवार की पहुंच पीएम व राष्ट्रपति भवन तक: दुष्यंत चौटाला

भाजपा-जजपा कार्यकर्ता प्रण लें कि अगले 100 घंटों में गठबंधन को देगे ताकत: उप-मुख्यमत्री

भाजपा-जजपा के चुनावी कार्यालय में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

गोहाना, 31 अक्तूबर रवि पथ :

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष दिन है जो जोडऩे का संदेश प्रसारित करता है। आज महर्षि वाल्मीकि जयंती है जिन्होंने महाकाव्य की रचना कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है जिन्होंने करीब 550 रियासतों को जोडक़र मजबूत भारत की नींव रखी। इस महत्वपूर्ण दिवस पर बरोदावासी प्रण लें कि वे तोडऩे की बात करने वाली कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को भाजपा-जजपा के चुनावी कार्यालय राजघराना बैंक्वेट में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल को हृदय से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज शरद पूर्णिमा भी है, जिसका हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। उप-चुनाव के बीच इस दिवस का आना बेहद शुभ है। कोरोना काल के चलते सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ के आयोजन नहीं किये गये हैं, किंतु हरियाणा दिवस के मौके पर राष्ट्रीय एकता शपथ के कार्यक्रम किये जायेगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा जोडऩे की बात करती है, जबकि दुर्भाग्यवश दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस ने अंगे्रजों की तोडऩे वाली नीति का अनुसरण किया है। उप-चुनाव में भी कांग्रेस के यही प्रयास दिखाई दे रहे हैं। झूठ के सहारे कांग्रेस प्रदेश सरकार को तोडऩे की बात कर रही है, जबकि ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो दलों के बीच ही है-कांग्रेस व गठबंधन। ऐसे में मतदाताओं को दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की तुलना कर निर्णय लेना चाहिए। एक ओर अंग्रेजों की धरती पर देश का नाम रोशन करने वाला पहलवान योगेश्वर दत्त है जो अपनी वाणी व करनी तथा जनसेवा से बरोदा की समस्याओं को दूर करेगा। दूसरी ओर कांग्रेस का प्रत्याशी है जिसे अभी तक किसी ने भाषण देते हुए भी नहीं सुना।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि बरोदा के गांवों के दौरों से उन्होंने देखा है कि जनता ने भाजपा के विकास को पसंद किया है। लोगों में भाजपा-जजपा प्रत्याशी को लेकर अपार उत्साह है। यहां लोग जाति-पाति पर नहीं अपितु विकास पर वोट देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वर्गों के लिए भाजपा ने बढ़-चढक़र काम किया है। अनुसूचित जातियों में वाल्मीकि वर्ग के लिए भाजपा सरकार ने विशेष रूप से विकास के रास्ते बुलंद किए हैं। सीवरों में सफाई करने वाले कर्मियों के लिए दस लाख रुपये की बीमा सुविधा के अलावा इस वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्तियां लागू की हैं। कोचिंग सेंटर बनाये व वेतन बढ़ाया है। कामों की सूची बेहद लंबी है। भविष्य में भी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी महर्षि वाल्मीकि व सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की।

उन्होंने कहा कि अगले 100 घंटे बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें भाजपा-जजपा के एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन की मजबूती के लिए काम करते हुए भाई योगेश्वर दत्त की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी कहता है कि उसकी पहुंच बापू-बेटे तक है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भाजपा उम्मीदवार की पहुंच प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति भवन तक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया कि रातों रात कांग्रेस ने प्रत्याशी क्यों बदल दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि कांग्रेस की चाबी उनके पास है, जबकि कांग्रेस ने चाबी और गाड़ी रणदीप सुरजेवाला को देकर बिहार भेज दिया है। जो खुद मजबूत नहीं है वे भाजपा-जजपा गठबंधन को तोडऩे की बात करते हैं। उन्होंने किहा कि 30 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी 57 विधायकों वाली भाजपा-जजपा सरकार को किस प्रकार गिरा सकते हैं।
इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंतियों की बधाई देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण दिवस शत-प्रतिशत भाजपा-जजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। राम को राम बनाने वाले महर्षि वाल्मीकि ही थे, जिन्होंने महान ग्रंथ रामायण की रचना की। उन्होंने कहा कि बरोदा उप-चुनाव में एक तरफ चौधर मांगने वाले कांग्रेसी हैं तो दूसरी ओर सेवा चाहने वाली भाजपा-जजपा है। अब निर्णय जनता को करना है कि उनकी सेवा कौन करेगा। यह देश विराट पुरूष की भांति है जिसमें हर आदमी को प्रमुख धारा में शामिल करना है। भाजपा-जजपा जनता से उसकी सेवा के लिए सहयोग चाहती है ताकि सारे पिछड़ों को भी विकास पथ पर आगे लाया जा सके। जबकि चौधर मांगने वालों के शासन में जनता परिणाम देख चुकी है। समारोह में भाजपा व जजपा के प्रमुख नेताओं ने भी अपना संबोधन दिया। साथ ही वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भाजपा-जजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद संजय भाटिया, सांसद डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, मंशा महाराज, विधायक सोमबीर सांगवान, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक जगदीश नैय्यर, धर्मपाल गोमदा, बिशंबर वाल्मीकि, पुरुषोत्तम वाल्मीकि, जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़, रमेश खटक, फूल सिंह खेड़ी, ईश्वर, रघुमल भट्ट, संतराम, राजेश, बलदेव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।