भाजपा की विकास शील नीतियों को जन जन तक पहुचानें का काम करे-कैप्टन भूपेंद्र सिंह

September 12, 2020

भाजपा की विकास शील नीतियों को जन जन तक पहुचानें का काम करे-कैप्टन भूपेंद्र सिंह

भाजपा के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह लोकेश महाजन से आवास पहुंचे

हिसार 12  सितंबर  रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने आज सैक्टर 14 स्थित पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन के पौत्र युवा भाजपा नेता लोकेश महाजन के घर मिलने के लिए पहुचें। इस दौरान लोकेश महाजन व उनके पिता प्रदूमन महाजन ने जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने युवा भाजपा नेता लोकेश महाजन ने हिसार की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोकेश महाजन से आहवान किया कि भाजपा की विकास शील नीतियों को जन जन तक पहुचानें का काम करंे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्याद लोगों को भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाए। कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश महाजन पंजाबी समुदाय के हरियाणा व हिसार के प्रमुख नेता थे और जो कि हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास शील कार्य करवाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकासशील योजनाओं को लागू किया। वे पंजाबी समाज में हरियाणा व हिसार में अच्छे मार्गदर्शक रहे है। पंजाबी समाज के लोगों की भी उनमें काफी अस्था थी जो की आज भी बरकरार है।कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि विपक्ष के लोग किसानों को भडका कर अपनी ओच्छी राजनीति पर ऊतर आए है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो अध्यादेश लागू होने जा रहा है यह किसानों के लिए काफी लाभ दायक है। उन्होंने कहा कि इससे किसान अपनी पैदा की गई फसलों का अपनी इच्छारेट अनुसार मार्किट से बेच सकता है।