स्कूली विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में मिलेगा खास होमवर्क

May 16, 2023

स्कूली विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में मिलेगा खास होमवर्क

रवि पथ न्यूज़ :

स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से रुबरु करवाने की सार्थक पहल
सभी विद्यार्थियों को पीडीएफ फॉर्मेट में नि:शुल्क उपलब्ध होगी पठन सामग्री
दादा-दादी या नाना नानी के सानिध्य में रहकर ज्ञान अर्जन करेंगे हमारे विद्यार्थी
जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को इस बार गर्मियों की छुट्टियों में मिलने वाला होमवर्क बेहद खास होगा। फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिंह स्वयं की निगरानी में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित ‘हरियाणा को जानो’ नामक होमवर्क की एक श्रृंखला तैयार करवा रहे हैं। जिसमें हरियाणा प्रदेश के सामान्य ज्ञान के साथ-साथ हमारे रीति-रिवाजों एवं संस्कृति को समझाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिंह के अनुसार इसका सीधा लाभ यह होगा कि विद्यार्थी न केवल अपने दादा-दादी या नाना-नानी के संपंर्क में रहेंगे, बल्कि वे हरियाणवी संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं से रुबरु भी हो सकेंगे। बड़ी बात यह है कि यह होमवर्क सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को संपूर्ण रुप से निशुल्क रुप से पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। यह पहला मौका है, जब विद्यार्थी लुप्त प्राय होने के कगार पर पहुंची हरियाणवी विरासत एवं संस्कृति के महत्व एवं ज्ञान को जमीनी स्तर पर समझाने के लिए इतनी अधिक गहनता से मेहनत हो रही है। कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग चार वर्गों में इस होम वर्क की पीडीएफ बन रही है।

कक्षा 3-4-5

जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, पंचायती व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।

6-7-8

जिलों की बेसिक एवं सक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, हरियाणा एक नजर में, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ौसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणवीं श्ब्दों के अर्थ, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओंं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, सडक़ एवं राज्य परिवहन (बेसिक/संक्षिप्त), विधानसभा और विधायक, विधानसभा का प्रारुप, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), पंचायती व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक),जिलेवार संक्षिप्त परिचय, राजधानी: चण्डीगढ़ का ब्यौरा, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।
कक्षा 9-10
राज्य के प्रतीक चिन्ह, एक नजर में हरियाणा, हरियाणा जिला के वर्तमान एवं पूर्व मानचित्र, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ौसी राज्य, प्राचीन सभ्यताएं, हरियाणा के ऐतिहासिक टीले, हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, प्रदेश की जलवायु, औसत वार्षिक वर्षा, औसत तापमान,सिंचाई व्यवस्था, प्रमुख नहरें, भूकंप संभावित क्षेत्र, सडक़ एवं राज्य परिवहन (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा में रेल परिवहन, हरियाणा में मेट्रो, विधानसभा और विधायक, संसद के सदनों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल,, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), नगरीय स्व-शासन, पंचायती राज संस्थाएं एवं प्रतिनिधि (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), जिलेवार संक्षिप्त परिचय, राजधानी: चण्डीगढ़ का ब्यौरा, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, प्रमुख मस्जिद एवं मकबरे, हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल, ऋषि मुनियों से संबंधित स्थल, हरियाणा के संग्रहालय, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय। 

कक्षा 11-12

प्रदेश के जिलावार मानचित्र, राज्य के प्रतीक चिन्ह, एक नजर में हरियाणा, हरियाणा जिला के वर्तमान एवं पूर्व मानचित्र, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ौसी राज्य, प्राचीन सभ्यताएं, हरियाणा के ऐतिहासिक टीले, हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओंं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, सांग, सांगी एवं उनके गुरु, वास्तुकला, मूर्तिकला, चित्रकला, प्रदेश के रीति-रिवाज, प्रदेश की जलवायु, औसत वार्षिक जलवायु, औसत तापमान, औसत वार्षिक वर्षा, मिट्टी के प्रकार, सिंचाई व्यवस्था, प्रमुख नहरें, बसडक़ एवं राज्य परिवहन (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा में रेल परिवहन, हरियाणा में मेट्रो, विधानसभा और विधायक, विधानसभा का प्रारुप, संसद के सदनों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), नगरीय स्व-शासन, पंचायती राज संस्थाएं एवं प्रतिनिधि (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), जिलेवार संक्षिप्त परिचय, राजधानी: चण्डीगढ़ का ब्यौरा, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, प्रमुख मस्जिद एवं मकबरे, हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल, ऋषि मुनियों से संबंधित स्थल, हरियाणा के संग्रहालय, प्रमुख उद्योग एवं उत्पादक क्षेत्र (संक्षिप्त), हरियाणा में चीनी मिल, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (संक्षिप्त), सैन्य एवं अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सम्मान राशि, देश के संदर्भ में हरियाणा, प्रदेश में प्रथम महिलाएं, प्रदेश में प्रथम पुरुष, हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय।

Tags: , , ,