चार दीवारी तक सिमटा रक्षा विश्वविद्यालय’ ,MP दीपेंद्र हुड्‌डा ने संसद में पूछा था सवाल; मिला 6 साल पुराना जवाब; 2013 में रखी गई थी नींव

April 6, 2022

चार दीवारी तक सिमटा रक्षा विश्वविद्यालय’ ,MP दीपेंद्र हुड्‌डा ने संसद में पूछा था सवाल; मिला 6 साल पुराना जवाब; 2013 में रखी गई थी नींव

चंडीगढ़ रवि पथ ;

गुरुग्राम में बनने वाला रक्षा विश्वविद्यालय चार दीवार तक ही सिमटा हुआ है, जबकि इसकी चार दीवार 2016 में बन गई थी और 6 साल बाद भी चार दीवारी ही बनी हुई है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा संसद में इस पर सवाल पूछा गया तो उन्हें जवाब मिला कि रक्षा विश्वविद्यालय की चार दीवार बनाई गई है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2016 में संसद में पूछे गए ऐसे ही सवाल पर सरकार का जवाब था कि चार दीवार बनाई है। अब 2022 में भी सरकार ने वही जवाब दिया कि चार दीवार बनाई। भाजपा सरकार 2016 में जो जवाब दे रही थी, वही जवाब 2022 में भी दे रही है। जवाब भी ज्यों का त्यों और INDU गुरुग्राम का काम भी ज्यों का त्यों है। केवल तारीख बदली है।
विकास चार दीवार के चक्कर काट रहा है। संसद में 4 अप्रैल को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि “भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। अब तक भूमि की अधिप्राप्ति, चार दीवार परिधि मार्ग, गार्ड रूम तथा वाच टावरों के निर्माण हेतु लगभग 176 करोड़ रुपए का खर्च किया जा चुका है। यही जवाब 25 नवंबर, 2016 को रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने लोकसभा में भी दिया था।