प्रदेश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला, पंचायतों में 50 फीसदी पद आरक्षित करना सहरानीय कार्य–गायत्री देवी

November 7, 2020

प्रदेश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला, पंचायतों में 50 फीसदी पद आरक्षित करना सहरानीय कार्य–गायत्री देवी

हिसार, रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं भगत धन्ना सेवा समिति की प्रधान तथा लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य गायत्री देवी ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत जिला परिषद ब्लाक समिति के चुनाव में ऐतिहासिक फैसले के साथ अब महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। सम-विषम संख्या के आधार पर महिला एवं पुरुष के लिए सीट आरक्षित होंगी। जिस गांव में महिला सरपंच निर्वाचित होगी, अगली योजना में उस गांव में पुरुष सरपंच होगा। इस बिल के पास होने पर मुख्यमन्त्री व उप मुख्यमंत्री का अभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बिल प्रदेश की महिलाओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा और उन्हें सशक्त करेगा।


गायत्री देवी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लिए यह बिल एक वरदान साबित होने वाला है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पंचायती राज सस्थाओं में निर्वाचित होकर न केवल, अपने गांव की आवाज को बुलंद करेंगी बल्कि विकास के भी नए आयाम स्थापित करेगी।
उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने इससे पहले भी बहुत से कार्य महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए उठाए हैं।